,

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Raipur Murder Mystery: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में Raipur Murder Mystery का मामला सामने आया है। खरोरा के तिल्दाडीह गांव के पास एक युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, युवक का शव उसकी बाइक से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मिला। शव की स्थिति संदिग्ध बताई जा रही है। शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Raipur Murder Mystery: मृतक की पहचान किशोर सारथी के रूप में, जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान किशोर सारथी निवासी खरोरा के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

READ ALSO: Apex Bank: के.सी.सी. स्वीकृति और नवीनीकरण प्रक्रिया अब ऑनलाइन, किसानों को मिलेगा फसल ऋण में सुविधा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खरोरा थाना पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…