Pakistan Afghanistan War: पाक-अफगान सीमा पर भड़का संघर्ष, बाजौर में 40 सैनिकों की मौत का दावा, इस्लामाबाद पर ड्रोन हमलों की चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pakistan Afghanistan War

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब खुले टकराव का रूप लेता दिख रहा है। सीमा क्षेत्र में दोनों पक्षों की ओर से रातभर हमले और जवाबी कार्रवाई जारी रही। ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में पाकिस्तानी तालिबान (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान- टीटीपी) ने बड़ा हमला किया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस हमले में करीब 40 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।

Pakistan Afghanistan War: बाजौर बना फिर से हिंसा का केंद्र

अफगानिस्तान से सटे बाजौर क्षेत्र को लंबे समय से उग्रवादी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। हाल के महीनों में टीटीपी ने पाकिस्तान में कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। अफगान तालिबान ने भी सीमा पर पाकिस्तानी चौकियों पर हमले का दावा किया है। उनका कहना है कि 40 सैनिक मारे गए और कई चौकियों पर कब्जा किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी 55 सैनिकों को मारने का दावा किया गया था। ताजा हमला शुक्रवार रात को हुआ।

Pakistan Afghanistan War: ड्रोन हमलों का दावा, इस्लामाबाद में अलर्ट

Pakistan Afghanistan War

अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पक्तिया प्रांत में की गई कार्रवाई के जवाब में अफगान वायु सेना ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सैन्य ठिकानों पर सुइसाइड ड्रोन से हमले किए। उनके अनुसार, हमले संवेदनशील सैन्य परिसरों पर केंद्रित थे और कुछ स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। हालांकि स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वाराजमी के मुताबिक, फैजाबाद क्षेत्र के पास एक सैन्य कैंप, नौशेरा का सैन्य मुख्यालय, जमरूद की सैन्य टाउनशिप और एबटाबाद जैसे ठिकाने निशाने पर थे। हालांकि शुक्रवार रात इस्लामाबाद में बड़े पैमाने पर नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Pakistan Afghanistan War: ‘ओपन वॉर’ के बाद हालात और गंभीर

दोनों देशों के बीच हालात तब और बिगड़े जब ‘ओपन वॉर’ जैसी स्थिति की घोषणा की गई। हाल ही में पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया समेत अफगान शहरों पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में अफगान पक्ष ने सीमा पर हमले और ड्रोन स्ट्राइक की कार्रवाई की।

Pakistan Afghanistan War: अफगान-सऊदी विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत

वर्तमान हालात के बीच अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से फोन पर चर्चा की। बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और खासतौर पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव पर बात हुई।

अफगान विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश दशकों की अस्थिरता के बाद सभी देशों के साथ आपसी सम्मान के आधार पर संबंध चाहता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हालिया सुरक्षा कदम आत्मरक्षा के तहत उठाए गए हैं।

Pakistan Afghanistan War: सऊदी अरब ने दी संयम की सलाह

सऊदी विदेश मंत्री ने क्षेत्र में तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पक्षों से संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों का सम्मान बनाए रखने की अपील की। साथ ही मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने की उम्मीद जताई। दोनों पक्षों ने आगे भी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

Pakistan Afghanistan War: ऑपरेशन का नाम ‘रेड अल-जुल्म’

इस्लामिक अमीरात ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जवाबी कार्रवाई को ‘रेड अल-जुल्म’ नाम दिया है। सीमा पर भारी गोलीबारी जारी रहने की खबर है और दोनों ओर नुकसान की सूचनाएं सामने आ रही हैं। क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

read also: Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान का अफगानिस्तान के खिलाफ ‘खुले युद्ध’ का ऐलान, एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को