Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान का अफगानिस्तान के खिलाफ ‘खुले युद्ध’ का ऐलान, एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Pakistan Afghanistan War: इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान में कथित सैन्य ठिकानों पर आधी रात के बाद एयरस्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान ने अब खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ सख्त रुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि अब दोनों देशों के बीच “खुला युद्ध” शुरू हो चुका है।

Pakistan Afghanistan War: नाटो वापसी के बाद शांति की उम्मीद थी: ख्वाजा आसिफ

ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में कहा कि नाटो बलों की वापसी के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अफगानिस्तान में स्थिरता आएगी और तालिबान का ध्यान देश के पुनर्निर्माण व क्षेत्रीय शांति पर होगा। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का “प्रॉक्सी” बना दिया है।

उन्होंने दावा किया कि अफगानिस्तान में विभिन्न देशों के आतंकवादियों को पनाह दी गई और वहां से आतंकवाद का निर्यात किया जा रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि आम अफगान नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया गया है और महिलाओं के अधिकारों का हनन हुआ है।

Pakistan Afghanistan War
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

Pakistan Afghanistan War: ‘पाकिस्तान ने कूटनीति से हालात संभालने की कोशिश की’

रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने सीधे तौर पर और मित्र देशों के माध्यम से हालात सामान्य करने के लिए कूटनीतिक प्रयास किए। उनके अनुसार, इस्लामाबाद ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की, लेकिन हालात नहीं सुधरे।

Pakistan Afghanistan War: “सब्र का बांध टूट चुका है”, सख्त शब्दों में चेतावनी

अपने पोस्ट में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान पर आक्रामक कार्रवाई की कोशिशें की जा रही हैं और उनकी सेना इसका “निर्णायक जवाब” दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने पिछले 50 वर्षों में लगभग 50 लाख अफगान शरणार्थियों को शरण दी और आज भी लाखों अफगान नागरिक पाकिस्तान में रह रहे हैं।

आगे उन्होंने लिखा कि अब पाकिस्तान का सब्र खत्म हो चुका है और दोनों देशों के बीच खुला संघर्ष शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पड़ोसी देश है और वह “अंदर-बाहर की स्थिति” से परिचित है।

रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

read also: Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से थे पीड़ित

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP बोर्ड रिजल्ट आज

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. वेदांता पावर प्लांट में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP बोर्ड रिजल्ट आज

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल