,

Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से थे पीड़ित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे। हाल के दिनों में उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौटना पड़ा था।

Rinku Singh

Rinku Singh: वेंटिलेटर सपोर्ट पर चल रहा था इलाज

खचंद्र सिंह पिछले कई दिनों से अस्पताल में मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी दी जा रही थी। चौथे चरण के लिवर कैंसर के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। हाल ही में रिंकू सिंह नोएडा पहुंचकर अपने पिता से मिले थे।

Rinku Singh: प्रैक्टिस सेशन छोड़कर पहुंचे थे नोएडा

24 फरवरी, मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का अभ्यास सत्र आयोजित था, लेकिन रिंकू सिंह इसमें शामिल नहीं हुए। वे अपने पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही नोएडा रवाना हो गए थे। अन्य खिलाड़ी अभ्यास में जुटे रहे, जबकि रिंकू परिवार के साथ समय बिता रहे थे। 28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी हैं।

Rinku Singh: हालिया टूर्नामेंट में नहीं चला था बल्ला

रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में खेलने का मौका मिला था। वे सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम का हिस्सा रहे, हालांकि इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले वे टीम से दोबारा जुड़े थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी थी।

read also: CG: Top 10

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा