Katihar के कुर्सेला हटिया बाजार में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katihar

Katihar: बिहाक के कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड स्थित कुर्सेला हटिया बाजार में रविवार देर रात आग लग गई। आग दुर्गा मंदिर के समीप शुरू हुई और देखते ही देखते कपड़े, मसाले और किराना की कई दुकानें आग की भेंट चढ़ गईं। आग इतनी तीव्र थी कि पूरे इलाके में धुआं और लपटें फैल गईं।

Katihar: स्थानीय लोगों का प्रयास

स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेजी के कारण कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायर बिग्रेड को सूचना देने के बावजूद समय पर मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

Katihar: व्यापारियों को हुआ भारी नुकसान

Katihar

आग की चपेट में आने से दर्जनों छोटे-बड़े व्यापारियों की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखे लाखों रुपये के माल, फर्नीचर और अन्य सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई। फिलहाल नुकसान का सटीक आंकलन नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान है कि व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

Katihar: प्रशासन ने किया निरीक्षण

घटना के बाद बाजार क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके का जायजा लिया और प्रभावित व्यापारियों से नुकसान की जानकारी जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है।

Read also: Share Market 16-02-26: घरेलू शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार