,

Indore : इंदौर पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट का विरोध करने पर 45 वर्षीय युवक को मारी थी 18 बार चाकू; दो हत्यारे गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Indore

Report: Devendra Jaiswal

Indore : बाणगंगा थाना क्षेत्र में 11 फरवरी को हुई सनसनीखेज हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। रेलवे क्रॉसिंग के पास मिले 45 वर्षीय युवक के रक्तरंजित शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या महज मोबाइल, पर्स और नकदी लूटने के इरादे से की गई थी।

लूट के दौरान विरोध पड़ा भारी, शरीर पर किए 18 वार

Indore मृतक की पहचान लक्ष्मीबाई नगर निवासी खोजीराम (मूल निवासी छत्तीसगढ़) के रूप में हुई थी। डीसीपी के अनुसार, हत्या की प्रकृति बेहद जघन्य थी; आरोपियों ने खोजीराम के शरीर पर धारदार हथियार से 18 से अधिक वार किए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पहले खोजीराम को रोककर लूटपाट की कोशिश की। जब खोजीराम ने कड़ा विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी, तो पकड़े जाने के डर और गुस्से में आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

10 हजार का इनाम और 72 घंटे में सफलता

Indore अंधे कत्ल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले को ‘चिन्हित प्रकरण’ की श्रेणी में रखा था और आरोपियों की सूचना देने पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसीपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मात्र तीन दिनों के भीतर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा।

आरोपियों से चाकू और लूटा गया सामान बरामद

Indore पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, मृतक का मोबाइल सिम, पर्स और घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद कर लिया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को फिलहाल दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों ने पहले भी इस तरह की लूटपाट या वारदातों को अंजाम दिया है।

Read this: Damoh: तमन्ना के पास अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार; पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में