,

Munger पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनीगन फैक्टरी ध्वस्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Munger

Edit by: MD. Athar Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Munger: मुंगेर में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शामपुर के पहाड़ी जंगल में अवैध मिनीगन फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ। छापेमारी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच अन्य अपराधी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Munger: गुप्त सूचना के बाद की गई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली कि कुल्हाड़िया पहाड़ के जंगल में अवैध हथियार निर्माण चल रहा है। एसडीपीओ खड़गपुर के नेतृत्व में एसटीएफ और शामपुर थाना पुलिस की टीम गठित की गई और जंगल में छापेमारी की गई।

Munger: हथियार बनाने वाले आरोपी पकड़े गए

जंगल में पुलिस टीम ने देखा कि छह लोग जमीन पर बैठकर पिस्टल निर्माण में लगे हुए थे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन मो वसीम को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव का निवासी है।

Munger: बरामद की गई हथियार और उपकरण

Munger

छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण और असल हथियार बरामद किए। इसमें छह बेस मशीन, एक तैयार पिस्टल, चार अर्धनिर्मित पिस्टल, डमी कारतूस, ड्रिल मशीन, अर्धनिर्मित मैगजीन और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं, जो अवैध हथियार निर्माण के लिए प्रयोग में लाए जा रहे थे।

Munger: पुलिस अधीक्षक का बयान

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हो गई है और बाकी नेटवर्क की तलाश जारी है। आरोपी को शामपुर थाना में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Munger: जांच जारी, अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास

पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और शेष पांच फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Read also: Bhagalpur: डिजिटल अरेस्ट से 1.20 करोड़ की ठगी का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO