Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: Inauguration of E-Service Center in Sheohar Civil Court Complex

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: शिवहर सिविल कोर्ट परिसर में नवनिर्मित ई-सेवा केंद्र एवं एडीआर फैमिली कोर्ट भवन का उद्घाटन पटना हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू द्वारा वर्चुअल रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार, जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने इस पहल को न्याय व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: ई-फाइलिंग, केस स्टेटस और ई-पेमेंट जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध

जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार ने बताया कि ई-सेवा केंद्र का उद्देश्य डिजिटल न्याय प्रणाली को बढ़ावा देना है। इस केंद्र के माध्यम से वादियों को मुकदमों की स्थिति, डिजिटल फाइलिंग और अन्य न्यायिक सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ होंगी।
ई-सेवा केंद्र पर ई-फाइलिंग, केस स्टेटस, ई-पेमेंट और न्यायालय के निर्णयों की सॉफ्ट कॉपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे आम नागरिकों और अधिवक्ताओं को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी।

READ ALSO: Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी, 10 फरवरी को सोना 824 और चांदी 3,759 रुपए महंगी
उन्होंने कहा कि यह पहल पटना उच्च न्यायालय द्वारा न्यायालयों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और सुलभ बन सकेगी।

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार