,

New Delhi: भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) को मिली IBA की पूर्ण अंतरराष्ट्रीय मान्यता, वैश्विक मंच पर भारत को नई पहचान

New Delhi

New Delhi: भारतीय मुक्केबाज़ी के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) को इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई है। यह ऐतिहासिक फैसला IBA के निदेशक मंडल द्वारा 6 फरवरी 2026 को लिया गया, जिसकी औपचारिक जानकारी 9 फरवरी 2026 को स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन से जारी पत्र के माध्यम से दी गई। IBA अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने IABF अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र को पत्र लिखकर इस उपलब्धि पर बधाई दी और IABF की पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना की।

New Delhi: IBA परिवार में IABF का स्वागत: उमर क्रेमलेव

IBA अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने कहा कि भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का IBA परिवार में शामिल होना संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि IABF की सक्रिय भागीदारी से वैश्विक स्तर पर मुक्केबाज़ी खेल को नई दिशा मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मजबूत होगा।

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का आधिकारिक निमंत्रण

IBA ने IABF को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया है। संघ ने उम्मीद जताई है कि भारतीय मुक्केबाज़ों की भागीदारी से वैश्विक बॉक्सिंग समुदाय और अधिक सशक्त होगा तथा दोनों संस्थाओं के बीच दीर्घकालिक साझेदारी विकसित होगी।

New Delhi: भारतीय मुक्केबाज़ी के लिए सुनहरा अवसर- डॉ. राकेश मिश्र

IABF अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि IBA की पूर्ण सदस्यता से भारतीय मुक्केबाज़ों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अधिक अवसर, बेहतर प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग मिलेगा। इससे युवा खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का रास्ता खुलेगा और भारतीय बॉक्सिंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी।

New Delhi: डॉ. राकेश मिश्र के नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय सराहना

New Delhi

इस उपलब्धि को डॉ. राकेश मिश्र के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम माना जा रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह मान्यता भारतीय बॉक्सिंग के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। डॉ. मिश्र ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप है और भारतीय मुक्केबाज़ों को ओलंपिक में बेहतर अवसर दिलाने में सहायक होगा।

जमीनी स्तर पर प्रतिभा निखारने पर जोर

डॉ. मिश्र ने घोषणा की कि IABF अब जमीनी स्तर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण देगा ताकि वे ओलंपिक स्तर की तैयारी कर सकें। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचों और तकनीकी अधिकारियों से भारतीय बॉक्सिंग के इस नए दौर में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

New Delhi: राज्य संघों को बधाई- महासचिव राकेश ठाकरान

IABF महासचिव राकेश ठाकरान ने सभी राज्य बॉक्सिंग संघों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में संगठित होकर काम करने की बात कही ताकि भारतीय मुक्केबाज़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकें और देश में बॉक्सिंग का समग्र विकास हो।

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर रुकना पड़ सकता है भारी, सम्मान से लेकर आजीविका तक पर पड़ता है असर

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के प्रमुख विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…