Katihar: विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, ससुर ने कहा- “रात में लड़का मिलने आता था”; पुलिस जांच तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katihar

REPORT BY: MANOJ KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Katihar: कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज (हवाई अड्डा) इलाके में 30 वर्षीय विधवा काजल कुमारी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। कटिहार एसपी शेखर चौधरी ने मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल होने की पुष्टि की है और कहा है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंध सामने आ रहे हैं।

Katihar: 5 साल पुराने हत्याकांड से जुड़े तार

इस हत्याकांड के तार पांच साल पुराने एक खूनी इतिहास से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी सीताराम यादव के अनुसार, मृतका काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी पांच साल पहले उनके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी। पति और पत्नी दोनों की हत्या ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Katihar: ससुर का दावा – रात में मिलने आता था लड़का

Katihar

जनार्दन यादव ने मृतका के ससुर के हवाले से बताया कि पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में एक युवक काजल कुमारी से मिलने आता था। काजल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। परिजनों के मुताबिक, उसे पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं।

Katihar: घटनास्थल से मिला खोखा, जांच जारी

हत्यारे वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि फेसबुक पर फोटो वायरल होने और पूर्व में मिली धमकियों के आधार पर मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Katihar: रहस्यमय युवक की तलाश में पुलिस

पुलिस अब उस युवक की तलाश कर रही है, जो रात में काजल से मिलने आता था। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

READ ALSO: District Magistrate Inspection Chandausi: जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया ने चंदौसी में 6 प्रमुख विभागों का किया औचक निरीक्षण

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी