,

Rain Alert MP: एमपी में बारिश का अलर्ट, तीन दिन बदलता रहेगा मौसम

Rain Alert MP: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन तक मावठा बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को ग्वालियर-चंबल और रीवा-सागर संभाग समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों में सुबह घना कोहरा भी देखा गया।

Rain Alert MP: रविवार को आंधी-बारिश और ओले गिरे

इससे पहले रविवार को नीमच और मंदसौर में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। ग्वालियर, धार, मुरैना, उज्जैन समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से किसानों और आम लोगों पर असर पड़ने की संभावना है।

Rain Alert MP

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सोमवार को जिन जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन और सीहोर सहित कई जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है।

Rain Alert MP: अगले तीन दिन का मौसम कैसा रहेगा

  • 3 फरवरी: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश की संभावना।
  • 4 फरवरी: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
  • 5 फरवरी: आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।

Rain Alert MP: ठंड से मिलेगी हल्की राहत

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि 5 फरवरी के बाद ठंड फिर से बढ़ सकती है।

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा