Fee Dispute : एडवांस फीस जमा न करने पर प्रैक्टिकल परीक्षा से रोके जाने का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fee Dispute

REPORT BY: SUNIL SAINI, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Fee Dispute : उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय पर अभिभावकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि एडवांस फीस जमा न करने पर स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा में बैठने से रोक दिया।

Fee Dispute : खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

Fee Dispute

मामले से नाराज अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल कार्यालय से लगातार फोन कॉल और मैसेज भेजकर एडवांस फीस जमा करने का दबाव बनाया गया।

Fee Dispute : बीईओ ने प्रिंसिपल को किया तलब

शिकायत का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के प्रिंसिपल अजय बंसल को कार्यालय में तलब किया। अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई और स्कूल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Fee Dispute : जांच की मांग, आंदोलन की चेतावनी

पीड़ित अभिभावकों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अभिभावकों ने चेतावनी भी दी कि यदि फीस के नाम पर छात्रों और अभिभावकों का शोषण बंद नहीं हुआ, तो ऐसे स्कूलों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Fee Dispute : शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन का पक्ष

खंड शिक्षा अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि फीस के नाम पर किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल अजय बंसल ने भी स्कूल स्तर पर मामले की जांच कराने की बात कही है।

READ ALSO: Martyrs’ Day Gandhi Tribute: शहीद दिवस पर बापू को नमन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार