Martyrs’ Day Gandhi Tribute: शहीद दिवस पर बापू को नमन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Martyrs’ Day Gandhi Tribute

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Martyrs’ Day Gandhi Tribute: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज शुक्रवार को देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों को याद करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

Martyrs’ Day Gandhi Tribute: प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी को बताया विकसित भारत की नींव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू का स्वदेशी पर दिया गया बल आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने लिखा कि स्वदेशी का विचार विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का आधारस्तंभ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को सदैव कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

Martyrs’ Day Gandhi Tribute: योगी आदित्यनाथ बोले- बापू के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बापू का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की साधना और मानवता के प्रति करुणा आज भी पूरी दुनिया को मार्गदर्शन देती है। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Martyrs’ Day Gandhi Tribute: 30 जनवरी: गांधी के सर्वोच्च बलिदान की याद

Martyrs’ Day Gandhi Tribute

गौरतलब है कि महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तभी से हर वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश आजादी के लिए गांधीजी के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद करता है।

Martyrs’ Day Gandhi Tribute: आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं गांधी

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व किया। दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह से लेकर भारत में असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन तक, गांधीजी ने अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों के साथ खड़े रहने वाले बापू का संदेश आज भी पूरी दुनिया को शांति और मानवता का रास्ता दिखाता है।

READ ALSO: Trump Urges Putin Ceasefire: ठंड के कहर के बीच ट्रंप की अपील, पुतिन से 7 दिन युद्धविराम की मांग

RaoGhat Rail Project: भानुप्रतापपुर पहुंचे SECR के महाप्रबंधक, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

RaoGhat Rail Project: रावघाट सेक्शन का निरीक्षण, रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का