,

GoldSilverRate : चांदी 2 दिन में ₹44 हजार से ज्यादा उछली, ₹3.61 लाख/kg के रिकॉर्ड पर; सोना ₹1.63 लाख पार

GoldSilverRate

GoldSilverRate : नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी लगातार तीसरे दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार 29 जनवरी को एक किलो चांदी की कीमत में ₹17,257 की तेज बढ़त दर्ज की गई और यह ₹3,61,821 प्रति किलो पर पहुंच गई।

पिछले दो दिनों में ही चांदी ₹44,116 महंगी हो चुकी है। सिर्फ जनवरी के 28 दिनों में इसकी कीमत में कुल ₹1.31 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को जहां चांदी ₹2,30,420 प्रति किलो थी, वहीं अब यह ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुकी है।

GoldSilverRate : सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर

वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹4,926 बढ़कर ₹1,63,827 पर पहुंच गई। बीते दो दिनों में सोना कुल ₹9,517 महंगा हुआ है। जनवरी के अंत तक सोने में कुल ₹30,632 की तेजी देखी जा चुकी है। साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1,33,195 प्रति 10 ग्राम पर था।

GoldSilverRate : कैरेट के हिसाब से सोने के दाम (₹/10 ग्राम)

24 कैरेट: ₹1,63,827
22 कैरेट: ₹1,50,066
18 कैरेट: ₹1,22,870
14 कैरेट: ₹95,839

GoldSilverRate : बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत

दिल्ली: ₹1,65,300
मुंबई: ₹1,65,170
कोलकाता: ₹1,65,170
चेन्नई: ₹1,67,340
जयपुर: ₹1,65,300
भोपाल: ₹1,65,200
पटना: ₹1,65,200
लखनऊ: ₹1,65,300
रायपुर: ₹1,65,170
अहमदाबाद: ₹1,65,200

GoldSilverRate : सोने की कीमतों में उछाल के 3 बड़े कारण
  1. वैश्विक तनाव और ट्रेड वॉर की आशंका:
    अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ते तनाव, खासतौर पर ग्रीनलैंड को लेकर बयानबाज़ी और टैरिफ धमकियों ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
  2. रुपये की ऐतिहासिक कमजोरी:
    डॉलर के मुकाबले रुपया ₹91.10 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कमजोर रुपये के कारण सोने की आयात लागत बढ़ गई है, जिससे घरेलू बाजार में दाम तेजी से चढ़े हैं।
  3. सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी:
    दुनिया के कई केंद्रीय बैंक, जिनमें भारत का RBI भी शामिल है, लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं। 2025 में रिकॉर्ड खरीदारी के बाद 2026 की शुरुआत में भी मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिला है।
GoldSilverRate : चांदी में तेजी के 3 अहम कारण
  1. इंडस्ट्रियल डिमांड में उछाल:
    सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बढ़ते इस्तेमाल के चलते चांदी की मांग तेजी से बढ़ी है।
  2. अमेरिकी टैरिफ का डर:
    संभावित टैरिफ बढ़ोतरी के डर से अमेरिकी कंपनियां चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे ग्लोबल सप्लाई पर दबाव बना है।
  3. मैन्युफैक्चरर्स की अग्रिम खरीद:
    उत्पादन बाधित होने की आशंका के चलते कंपनियां पहले से ज्यादा खरीद कर रही हैं, जिससे कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं।
आगे कितना महंगा हो सकता है सोना-चांदी?

मार्केट एक्सपर्ट डॉ. रेनिशा चैनानी के मुताबिक, अगर वैश्विक तनाव और अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता बनी रहती है, तो 2026 में सोना ₹1.90 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, जबकि चांदी ₹4 लाख प्रति किलो का स्तर भी छू सकती है।

GoldSilverRate : सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
  1. BIS हॉलमार्क जरूर देखें:
    हमेशा सर्टिफाइड और हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें, जिससे शुद्धता की गारंटी मिल सके।
  2. कीमत की जांच करें:
    खरीदारी से पहले IBJA जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर कीमत जरूर जांचें और वजन व कैरेट की सही जानकारी लें।

असली चांदी पहचानने के आसान तरीके
मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती
आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ जल्दी पिघलती है
स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती
कपड़ा टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली होती है

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक