विश्व की पहली नदी जोड़ो परियोजनाओं से लाभान्वित होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
cm mohan yadav yuva samvad

मुख्यमंत्री ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पहली नदी जोड़ो परियोजना आकार लेने जा रही है। यह उनके द्वारा देश को दी गई एक बड़ी सौगात है, सौभाग्य है कि इससे मध्यप्रदेश लाभान्वित होगा और ग्वालियर अंचल को एक नहीं दो-दो परियोजनाओं का लाभ मिलेगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना का अनुमानित बजट एक लाख करोड़ रुपए है। इसके साथ ही पावर्ती-काली-सिंध-चंबल लिंक परियोजना का भी क्रियान्व्यन आरंभ हो रहा है। शिवपुरी एक मात्र ऐसा जिला होगा, जो इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से लाभन्वित होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस आशीर्वाद से आने वाली पीढ़ी मध्यप्रदेश की प्रगति और उन्नति का एक नया इतिहास रचेगी और मध्यप्रदेश एक आदर्श राज्य के रूप में आकार लेगा। इससे बुंदेलखण्ड क्षेत्र के साढ़े आठ लाख निवासी लाभान्वित होंगे। लॉर्ड मैकाले द्वारा लागू शिक्षा व्यवस्था के परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों का सम्पूर्ण मनोविकास बाधित रहा। नई शिक्षा नीति ने ज्ञानार्जन की जिज्ञासा का समाधान करते हुए छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान किए हैं। विद्यार्थियों में जिज्ञासा के भाव को बनाए रखने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों की नवीनतम जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही युवा संवाद कार्यक्रम आरंभ किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में जीवाजी विश्वविद्यालय के “युवा संवाद” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विद्यार्थियों की कई जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।

काल गणना का केंद्र है उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान की दुनिया के एक अनूठे संग्रहालय का शुभारंभ हुआ है, ग्वालियर के लिए आज का दिन विशेष है। सिंधिया राज्य की दूसरी राजधानी उज्जैन काल की गणना का केंद्र रहा है। विश्व में समय की गणना को सूर्य या चंद्राम से जोड़ा गया है। जबकि भारत में काल की गणना का आधार नक्षत्र रहे हैं। यह समय की सूक्ष्मतम और सर्वाधिक सटीक गणना है। इस पराम्परा के आधार पर ही पंचांग हमें सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और अन्य खगौलीय घटनाओं की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराते हैं। सनातन संस्कृति की इस विधा के परिणाम स्वरूप ही देश का जन-जन समय की गणना को सरलतापूर्वक समझने में सक्षम हो पाया।

भू-गर्भीय गतिविधियों और खगोल विज्ञान पर युवाओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भू-गर्भीय गतिविधियों, खगोल विज्ञान, पृथ्वी की उत्पत्ति और जन-जीवन विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। संवाद के दौरान चंद्रमा और पृथ्वी के परस्पर संबंध, ग्रहों की महत्ता और उनके मानव जीवन पर प्रभाव, घड़ी के सिद्धांत और संत-समाज की परम्पराओं के संबंध में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधन किया।

युवा विश्व का भविष्य : केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि युवा प्रदेश और देश ही नहीं, विश्व का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव युवाओं के साथ संवाद ही नहीं, प्रदेश के एक-एक अंचल का निर्माण कर रहे हैं। उनके अंदर मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाने की कशिश और जज्वा है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिये विभिन्न योजनाएँ, औद्योगिकीकरण विकास के लिये कॉन्क्लेव और इंटरप्रेन्योरशिप के लिये स्टायपेड की व्यवस्था की है। हमारे मध्यप्रदेश का वैभव, भविष्य और शिल्पकार यह युवा पीढ़ी ही रहेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के युवा देश, प्रदेश और विश्व का निर्माण करने में अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभायेंगे।

पूरी दुनिया भारत को “विकसित भारत’’ के रूप में देखेगी : विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर

विधानसभा अघ्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर की पावन धरा पर युवाओं से संवाद करने आये हैं, मैं उनका हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि कोई भी संस्था हो, कोई भी क्षेत्र हो, कोई भी राज्य हो या कोई भी देश हो उसका भविष्य नौनिहाल बच्चे ही हुआ करते हैं। आजादी के जब 100 वर्ष पूरे होंगे और आज का भारत विकसित भारत के रूप में पूरी दुनिया देखेगी, उस समय आज की पीढ़ी साक्षी बनेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी का प्रयास है कि भारत विश्व में विकसित राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आये। इस दिशा में सभी को साथ चलने की जरूरत है और सभी को अपना योगदान देने की जरूरत है। विधानसभा अध्यक्ष ने महारानी लक्ष्मीबाई, सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद करते हुए कहा कि आजादी के युद्धों में हमारे अधिकांश महान यौद्धा भी युवा अवस्था में थे, जिन्होंने भारत माता के पैरों में पड़ी हुई परतंत्रता की बेड़ियों को काटने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिक स्वच्छता संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिये बनाये गये “सेवा मित्र’’ एप को लांच किया। उन्होंने ग्वालियर संभाग के जिलों में 1202 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि-पूजन कर हितलाभ वितरण भी किया। कार्यक्रम में ग्वालियर के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रारंभ में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने युवा संवाद कार्यक्रम में हुई गतिविधियों की जानकारी दी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के