,

TIEGlobalSummit2026: देश का सबसे बेहतर इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री

- Advertisement -
Ad imageAd image
TIEGlobalSummit2026

TIEGlobalSummit2026 में मध्यप्रदेश सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन

TIEGlobalSummit2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आज देश का सबसे युवा और संभावनाओं से भरा राज्य है। उन्होंने प्रदेश को टाइगर स्टेट, चीता स्टेट, फॉरेस्ट स्टेट, मिनरल स्टेट और बिजली सरप्लस स्टेट बताते हुए कहा कि अब मध्यप्रदेश देश का सबसे बेहतर इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट भी बन चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश सबसे अधिक निवेश प्राप्त करने वाले राज्यों में देश में तीसरे स्थान पर रहा है। पिंक सिटी जयपुर में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट–टाई ग्लोबल समिट 2026 के मध्यप्रदेश सेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने निवेशकों से प्रदेश में निवेश का आह्वान किया।

TIEGlobalSummit2026:

TIEGlobalSummit2026: मध्यप्रदेश: निवेश और उद्योग के लिए आदर्श राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के मध्य में स्थित होने के कारण मध्यप्रदेश व्यापार, उद्योग, स्टार्ट-अप्स और निर्यात के लिए अनुपम केंद्र बनकर उभर रहा है। राज्य में 18 नई उद्योग-अनुकूल नीतियां, विस्तृत लैंड बैंक, पर्याप्त जल संसाधन, कुशल मानव संसाधन, बेहतर लॉजिस्टिक्स और पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और सहयोगी सरकार के कारण निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश सबसे सुरक्षित और लाभकारी गंतव्य बन गया है। राज्य सरकार निवेशकों को दीर्घकालिक साझेदारी का भरोसा देती है।

TIEGlobalSummit2026:

TIEGlobalSummit2026: औद्योगिक विकास, टेक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि होटल, हॉस्पिटल, एआई, ड्रोन, सेमीकंडक्टर, आईटी, फार्मा, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल और पेट्रोकेमिकल्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आकर्षक अनुदान और सब्सिडी दी जा रही है। पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने से स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार दोनों को गति मिल रही है। भोपाल में एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित एआई एवं नॉलेज सिटी, डेटा सेंटर नीति और आईटी निवेश पर सब्सिडी से प्रदेश टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर रहा है।

TIEGlobalSummit2026: पर्यटन, पर्यावरण और संसाधन प्रबंधन में अग्रणी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है, जहां 250 से अधिक नदियां बहती हैं। राज्य ने राजस्थान के साथ जल बंटवारे का विवाद सुलझाकर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया है। पर्यटन क्षेत्र में प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं और पिछले दो वर्षों में दो नए टाइगर रिजर्व बने हैं। चीता पुनर्वास परियोजना में भी प्रदेश अग्रणी है। केन–बेतवा, पीकेसी और ताप्ती परियोजनाओं के माध्यम से अंतरराज्यीय सहयोग को मजबूती मिली है।

TIEGlobalSummit2026:

TIEGlobalSummit2026: राजस्थान–मध्यप्रदेश सहयोग और वैश्विक भागीदारी

TIEGlobalSummit2026: समिट में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दोनों राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने प्रदेश की आईटी, स्टार्ट-अप और औद्योगिक क्षमताओं को रेखांकित किया। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए विश्वसनीय और भविष्य-केंद्रित राज्य बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों से कहा कि अपने विचारों को जमीन पर उतारिए, मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर आपके साथ है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने