,

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: 5 साल का मासूम कार की चपेट में आया, आरोपी चालक फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Arvind Chouhan

ग्वालियर: अपार्टमेंट के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे के साथ बड़ा हादसा हो गया। लापरवाही से कार चलाते हुए एक युवक ने 5 साल के कियान को अपनी कार से कुचल दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। बच्चे की दादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण
ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवा नगर स्थित अमरकंटक एंक्लेव में 53 वर्षीय पूनम छारी अपनी दुकान चला रही थीं। दुकान के बाहर उनका 5 साल का नाती कियान खेल रहा था। वहीं मोहित तोमर की सफेद मारुति सुजुकी कार दुकान के सामने खड़ी थी। शाम के समय मोहित कार लेने आया और उसने गाड़ी को तेज व लापरवाही से आगे-पीछे किया। इसी दौरान खेल रहा कियान कार की चपेट में आ गया। टायर उसके ऊपर चढ़ते ही बच्चा जोर-जोर से रोने लगा।

परिजन पहुंचे, बच्चे को पहुंचाई अस्पताल
बच्चे की चीख सुनते ही उसकी दादी पूनम और अमन दौड़कर पहुंचे और कियान को उठाया। उसके बाएं पैर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद कार चालक मोहित तोमर बच्चे को अपनी कार में बैठाकर निजी अस्पताल ले गया और प्राथमिक उपचार करवाया। इलाज के बाद वह कार समेत अस्पताल से भाग गया।

परिजनों की शिकायत और पुलिस कार्रवाई
घायल बच्चे के पिता सुमित छारी और चाचा अरविंद अस्पताल पहुंचने के बाद कियान को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बच्चे की दादी ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत और फुटेज के आधार पर आरोपी मोहित तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

    Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

    Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

    Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

    Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

    रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

    Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार