,

अमित यादव कटनी,,जनसुनवाई में हंगामा: पीड़ित ने आत्मदाह का किया प्रयास, बड़ी अनहोनी टली

- Advertisement -
Ad imageAd image

कटनी। मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम धुरी निवासी लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने अपनी शिकायत पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित होकर आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे ही उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलना शुरू किया, मौके पर मौजूद पत्रकारों, कर्मचारियों और नागरिकों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली और उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने गीले कपड़े से उनका शरीर पोंछकर पेट्रोल को हटाया, वहीं उनके बेटे ने जेब में रखी माचिस निकालकर दूर फेंक दी, जिससे एक गंभीर अनहोनी टल गई। कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लक्ष्मी प्रसाद पटेल का जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है जिसके चलते उनके और उनके परिवार के लोगो को दबँगो द्वारा परेशान किया जाता था है जिसकी कई बार शिकायत दर्ज वह स्लीनाबाद थाना मे करा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार सुनवाई और अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान न होने से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका था।

बताया जा रहा है कि पीड़ित अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पेट्रोल से भरा थैला लेकर जनसुनवाई में आया था। शिकायत कक्ष से बाहर निकलते ही वह भावनात्मक रूप से टूट गया और आत्मदाह का प्रयास करने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को समझाया। तत्पश्चात एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़