,

एमवाय अस्पताल से फरार कैदी ने कोर्ट में किया सरेंडर

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: एमवाय अस्पताल से पिछले शुक्रवार को फरार हुआ कैदी विशाल प्रजापति मंगलवार को अजाक कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए खुद पहुंच गया। फरार होने के बाद से उसकी तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही थी।

फरारी पर था 10 हजार रुपये का इनाम
इलाज के दौरान चौथी मंजिल से मचान के सहारे नीचे उतरकर भागे विशाल पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। संयोगितागंज सहित कई थानों की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

पत्नी से न मिलने देने पर भागने का दावा
सरेंडर करने से पहले विशाल प्रजापति ने अदालत में एक आवेदन भी दिया। इसमें उसने कहा कि अस्पताल में उसकी पत्नी मिलने आई थीं, लेकिन तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे अपमानित किया, अपशब्द कहे और पत्नी से मिलने भी नहीं दिया। पुलिस के इस व्यवहार से क्षुब्ध होकर उसने उन्हें सबक सिखाने के लिए अस्पताल से भागने का फैसला किया।

अदालत ने पुलिस को भेजी सूचना
विशाल के आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने संयोगितागंज पुलिस को पूरे मामले की जानकारी भेज दी है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार