Report: Somnath mishra
जबलपुर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखा और तीखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन दोनों में हड़कंप मच गया।
प्रदर्शनकारियों ने जिला चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की कोशिशें जारी हैं।





