मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की विभाग वार करेंगे समीक्षा, मंत्रियों से अगले तीन साल का रोडमैप भी जानेंगे।

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will review the development works department wise and will also know the roadmap for the next three years from the ministers.

राम काज कीन्हों बिनु मोहि कहां विश्राम

by: vijay nandan

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सामूहिक विवाह समारोह में अपने बेटे का विवाह कर समाज में नई मिसाल पेश की है। बेटे के विवाह की थकान मिटाए बिना, विश्राम किए बिना यानि सामूहिक विवाह समारोह के दूसरे ही दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फिर काम में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी दो वर्ष की सरकार के काम काज का विभाग वार लेखा जोखा लेंगे और जनहित से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन, विधानसभा भवन और खजुराहो में अलग-अलग तारीखों में बैठक होगी। सभी मंत्री अपने दो साल के कामकाज (परफॉर्मेंस) का लेखा-जोखा रखेंगे, साथ ही अपने-अपने विभाग की उपलब्धियां बताएंगे। इसके अलावा आगामी तीन साल के रोडमैप के निर्धारण पर भी विचार विमर्श होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी लक्ष्य प्राप्ति के लिए मंत्रियों से पूरी कार्ययोजना भी जानेंगे, साथ ही कार्ययोजना को धरातल पर उतारने की तैयारियों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। मंत्रालय से इन समीक्षा बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंत्रालय में मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी।

मुख्यमंत्री विभाग वार करेंगे कामकाज की समीक्षा

  • समीक्षा बैठकों का शेड्यूल जारी
  • मंत्री, मुख्य सचिव और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ होगी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
  • विगत दो साल के कार्यकाल की होगी समीक्षा
  • मंत्री देंगे दो साल के कामकाज का लेखा-जोखा, बताएंगे विभाग की उपलब्धियां
  • कमियों और समस्याओं को भी करना होगा स्पष्टीकरण, निराकरण के लिए खोजे जाएंगे उपाय
  • आगामी तीन साल के लिए लक्ष्यों के निर्धारण पर होगा विचार
  • लक्ष्य प्राप्ति के लिए मंत्रियों से पूछा जाएगा कार्ययोजना
  • कार्ययोजना को धरातल पर उतारने की तैयारियों पर होगा मंथन

Sasaram: बर्थडे पार्टी से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत, 2 गंभीर

Report by: Avinash Srivastwa Sasaram: रोहतास जिले के सासाराम में पुरानी जीटी

Fire Incident: बोकारो के राम मंदिर मार्केट में भीषण आग, कॉस्मेटिक दुकान जलकर राख

Fire Incident: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मार्केट में

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत का स्वच्छता अभियान शुरू, वार्ड 7 महुलडंगाल से हुई पहल

Cleanliness Drive: जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

ATM Theft Attempt: खैरागढ़ में ATM मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

ATM Theft Attempt: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर

Ramayana Spoiler: पहले भाग में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, यश ने किया बड़ा खुलासा

Ramayana Spoiler: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण: पार्ट

Theft Case: गरियाबंद में चोरी की बड़ी वारदात, अज्ञात चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना

Theft Case: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में

H-1B Visa: जेडी वेंस का सख्त बयान, प्रवासियों को दी अमेरिका को प्राथमिकता देने की नसीहत

H-1B Visa: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा व्यवस्था पर