जांजगीर-चांपा: जिले के 8 युवा CGPSC 2024 में चयनित, बेमेतरा के अभ्यर्थियों ने भी बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर्स ने किया सम्मान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Janjgir-Champa: 8 youth from the district selected in CGPSC 2024, candidates from Bemetara also enhanced the district's prestige, honored by the collectors

रिपोर्ट: देवेन्द्र श्रीवास, संजू जैन

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा (सीजी पीएससी) 2024 का परिणाम इस वर्ष जांजगीर-चांपा जिले के लिए विशेष उपलब्धियों से भरपूर रहा। जिले के 8 प्रतिभाशाली युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन हुआ है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में गहरी खुशी और उत्साह का माहौल है। चयनित अभ्यर्थियों ने यह सफलता निरंतर अध्ययन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर हासिल की है। ये परिणाम जिले में बढ़ती सकारात्मक शैक्षणिक संस्कृति और युवा पीढ़ी के आत्मविश्वास का संकेत हैं।

कलेक्टर ने चयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं

जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवारों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे जिले की प्रतिष्ठा और प्रेरणा का प्रतीक है।
कलेक्टर ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस उपलब्धि को एक शुरुआत समझें और आगे यूपीएससी सहित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी खुद को साबित करें। कलेक्टर ने आशा व्यक्त की कि इस सफलता से जिले के अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होकर प्रशासनिक सेवाओं के क्षेत्र में नई राह तलाशेंगे।

जिले में बढ़ा उत्साह

इन चयनित युवाओं की सफलता से उनके परिजनों, शिक्षकों और साथियों में उल्लास का माहौल है। प्रशासन की ओर से सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं और यह उम्मीद जताई गई है कि जिले के युवा आगे भी राज्य और देश की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

बेमेतरा: सीजीपीएससी 2024 में चयनित अभ्यर्थियों का कलेक्टर रणबीर शर्मा ने किया सम्मान

उधर सीजीपीएससी-2024 के परिणाम ने बेमेतरा जिले को एक बार फिर गौरवान्वित किया है। विभिन्न पदों पर चयनित होनहार युवाओं का मनोबल बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उनसे मुलाकात कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने चयनित अभ्यर्थियों को गुलदस्ता भेंट किया और कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

कलेक्टर ने अभ्यर्थियों से की प्रेरक बातचीत

सम्मान समारोह में कलेक्टर ने युवाओं की तैयारी, संघर्ष और भविष्य की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभिभावकों की मेहनत, सहयोग और प्रेरणा के बिना ऐसी उपलब्धियां अधूरी होती हैं, इसलिए कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के परिवारों को भी सम्मानित किया गया। कलेक्टर शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए चयनित युवाओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि “लोकसेवा से जुड़े सभी पद अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।”

उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे फील्ड में आने वाली वास्तविक चुनौतियों को समझें, जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और हर निर्णय में जनता के हित को सर्वोपरि रखें।

अभ्यर्थियों ने लिया संकल्प

सम्मान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों, सुष्मिता, संदीप, किशन, भगवंता, नेहा, लक्ष्मी, मोनिका ने बेमेतरा कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे प्रदेश व जिले का नाम उज्ज्वल करने के लिए अपनी सेवाओं के प्रति समर्पित रहेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को