दिल्ली ब्लास्ट: महबूबा मुफ्ती बोली देश असुरक्षित, बीजेपी बोली “वोट बैंक की राजनीति के नाम पर ‘आतंकी बचाओ गैंग’ फिर सक्रिय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
mehbooba-mufti-attacks-centre-rdx-doctor-delhi-blast-security-concerns

by: vijay nandan

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हाल के दिल्ली धमाके के बाद केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही दुनिया को कश्मीर का “बेहतर चेहरा” दिखा रही हो, लेकिन असल हालात उसके बिल्कुल उलट हैं। महबूबा मुफ्ती के अनुसार कश्मीर की जिन समस्याओं को “खत्म” बताया जा रहा था, वही अब दिल्ली के लाल किले तक पहुंच चुकी हैं।

कश्मीर की परेशानी दिल्ली तक गूंज रही है”: महबूबा

महबूबा ने कहा कि सरकार दावा करती है कि कश्मीर पूर्ण सुरक्षित है, लेकिन हकीकत यह है कि वहां की परेशानियों की गूंज अब देश की राजधानी में सुनाई दे रही है। उन्होंने हाल ही में सामने आए उस मामले का जिक्र किया जिसमें एक डॉक्टर ने अपने शरीर पर RDX बांधकर खुद को विस्फोट में झोंक दिया।

महबूबा का कहना था कि “अगर एक पढ़ा-लिखा डॉक्टर आत्मघाती हमला कर सकता है, तो यह देश की सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी नाकामी है। इससे बड़ा खतरे का संकेत और क्या होगा?” महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर भी तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता, पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने 2015 में वाजपेयी की शांति प्रक्रिया को देखते हुए बीजेपी-पीडीपी गठबंधन बनाया था। लेकिन आज की बीजेपी ने वाजपेयी की सोच को छोड़कर विभाजनकारी राजनीति अपना ली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज केवल धार्मिक राजनीति पर ध्यान दे रही है, हिंदू–मुस्लिम ध्रुवीकरण से वोट तो मिल सकते हैं, परन्तु देश किस दिशा में जा रहा है, इस पर कोई सोचने को तैयार नहीं, प्रशासन पर भी निशाना साधा, “हर मुद्दे पर PSA, हर आवाज पर UAPA” महबूबा ने घाटी के स्थानीय प्रशासन पर भी तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सामान्य समस्याओं पर आवाज उठाने वाले लोगों को भी धमकाया जा रहा है।

“किसी मोहल्ले में पानी नहीं आता, लोग शिकायत करें तो SHO कहता है कि घर जाओ नहीं तो PSA लगा दूंगा। यही आपकी लोकतंत्र और सुरक्षा व्यवस्था है?” महबूबा ने कहा कि सरकार ने डर और असुरक्षा का माहौल बनाने के अलावा कुछ नहीं किया।

बीजेपी का पलटवार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान को लेकर बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, “वोट बैंक की राजनीति के नाम पर ‘आतंकी बचाओ गैंग’ फिर सक्रिय हो गया है। यही महबूबा मुफ्ती थीं जिन्होंने पहले बुरहान वानी और अन्य आतंकियों को निर्दोष बताया था। यह पूरा इकोसिस्टम बार-बार ऐसे ही बयान देता रहता है। इनका काम है आतंकवाद को तुष्टीकरण के नाम पर सही ठहराना, उसे वैधता देना, उसे मुख्यधारा में लाना और उसके लिए तर्क खड़े करना। महबूबा मुफ्ती अकेली दोषी नहीं हैं। पी. चिदंबरम ने भी कहा था कि लोग परिस्थितियों के कारण आतंकवादी बनते हैं। कौन सी परिस्थितियाँ? अबू आज़मी ने कहा था कि ये लोग निर्दोष हैं… ये लोग राष्ट्रीय नीति से ऊपर वोट बैंक की राजनीति को रखते हैं।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं