,

कैबिनेट बैठक: केंद्र सरकार ने दिल्ली धमाके को माना आतंकी घटना, पीएम मोदी ने दिए जांच तेज करने के निर्देश

- Advertisement -
Ad imageAd image
pm-modi-on-khelo-india-dialogue-olympics-india/

by: vijay nandan

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में लाल किला कार ब्लास्ट को आतंकी घटना करार दिया गया। बैठक में इस घटना पर गहरा दुख जताया गया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में केंद्र सरकार ने कहा कि यह हमला देश की शांति और एकता पर सीधा प्रहार है। मंत्रिमंडल ने जांच एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे दोषियों, सहयोगियों और साजिशकर्ताओं की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई करें।

आतंकवाद पर फिर दोहराई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

सरकार ने इस आतंकी घटना को “कायराना और निंदनीय” बताते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम रहेगा। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और जांच को पूरी गंभीरता से अंजाम देने के आदेश दिए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय समर्थन के लिए भारत ने जताया आभार

कैबिनेट ने विभिन्न देशों की ओर से मिली एकजुटता और संवेदना के संदेशों की सराहना की। बैठक में कहा गया कि संकट की इस घड़ी में अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन भारत के संकल्प और दृढ़ता को और मजबूत करता है।

दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि धमाके में शामिल सभी आतंकियों और उनके समर्थकों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी रूप से कड़ी सजा दी जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा को सरकार ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

भूटान दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी भूटान यात्रा से लौटने के बाद सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की। इसके बाद पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।”
शाम को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक भी बुलाई, जिसमें जांच एजेंसियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा