,

रायपुर: नशे के सौदागरों को 15-15 साल की सजा, रायपुर कोर्ट का बड़ा फैसला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur: Drug dealers sentenced to 15 years in prison, Raipur court's big decision

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल, एडिट- विजय नंदन

रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए चार आरोपियों को कठोर सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (NDPS) पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने सभी चारों नशे के सौदागरों को 15-15 साल के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जुर्माना भरने की सजा सुनाई है।

यह मामला वर्ष 2023 का है, जब खमतराई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को भारी मात्रा में नशीली टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में यह खुलासा हुआ था कि आरोपी लंबे समय से रायपुर और आसपास के इलाकों में नशे का अवैध कारोबार चला रहे थे। अदालत ने पुलिस और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत सबूतों को गंभीर और ठोस मानते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि “नशे का फैलाव समाज और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर दंड ही समाज के लिए निवारक संदेश देगा।”

यह फैसला रायपुर पुलिस और न्यायालय दोनों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यह निर्णय प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के नेटवर्क पर नकेल कसने में अहम साबित होगा।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र