बालाघाट में प्रेम प्रसंग से जुड़ा खौफनाक मर्डर: दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, लोग बनाते रहे वीडियो, कोई बचाने नहीं आया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बैहर क्षेत्र के आमगांव में एक युवक ने खुलेआम सड़क पर 23 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर युवती की जान बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। हत्याकांड के बाद आरोपी वहीं सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान आमगांव निवासी ऋतु भंडारकर के रूप में हुई है, जो बैहर में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करती थी। रोज की तरह मंगलवार सुबह वह बस से काम पर जाने के लिए आमगांव फाटा पर खड़ी थी। तभी आरोपी युवक वहां पहुंचा। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और युवती के गले पर वार कर दिया। ऋतु ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने बार-बार उस पर हमला किया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक का गुस्सा इस कदर था कि उसने युवती के गले से चाकू तब तक नहीं हटाया जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं। इसके बाद उसने युवती के दुपट्टे से अपने खून से सने हाथ पोंछे और सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। यह भयावह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि आरोपी के पास जाकर हस्तक्षेप करे। कुछ लोगों ने पुलिस को फोन किया, जबकि कई मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। आरोपी को घायल और बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। मौके से खून से सना चाकू और दोनों के मोबाइल बरामद किए गए हैं। एएसपी आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का लग रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और युवती पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। कुछ दिन पहले युवती ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से व्यथित था। इसी रंजिश में उसने यह कदम उठाया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी बालाघाट जिले के मोतीनाला गांव का रहने वाला है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

इस दर्दनाक हत्या ने एक बार फिर समाज के उस डरावने पहलू को उजागर कर दिया है, जहां लोग मदद करने से पहले कैमरा चालू करना ज़्यादा ज़रूरी समझते हैं। ऋतु की मौत सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक चेतावनी है — कि संवेदनहीनता भी किसी अपराध से कम नहीं होती।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध