,

पीएनबी घोटाला: मेहुल चौकसी की 46 करोड़ की संपत्ति होगी नीलाम, पीएमएलए कोर्ट ने दी मंजूरी

BY: yoganand Shrivastva

मुंबई: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े घोटाले में भगोड़ा कारोबारी मेहुल चौकसी की संपत्तियों की नीलामी अब कानूनी रूप से संभव हो गई है। मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने मेहुल चौकसी से जुड़ी आभूषण कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की कई संपत्तियों को नीलाम करने की मंजूरी दे दी है। अदालत ने कुल लगभग 46 करोड़ रुपये की संपत्तियों और चांदी की ईंटों की नीलामी की अनुमति दी है।

मुंबई की विशेष अदालत ने गीतांजलि जेम्स की 13 असुरक्षित संपत्तियों का मूल्यांकन और नीलामी करने के लिए परिसमापक शांतनु रे को अधिकार दिया। इन संपत्तियों में बोरीवली में चार आवासीय फ्लैट, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत डायमंड बोर्स में कार्यालय परिसर, गोरेगांव पूर्व के विरवानी औद्योगिक एस्टेट में चार औद्योगिक इकाइयां और जयपुर विशेष आर्थिक क्षेत्र में चांदी की ईंटें, अर्ध-कीमती पत्थर व आभूषण बनाने वाली मशीनें शामिल हैं।

पीएमएलए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नीलामी से प्राप्त राशि को धन शोधन मामले के अंतिम निर्णय तक अदालत के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के रूप में रखा जाएगा। अदालत ने यह भी कहा कि केवल असुरक्षित संपत्तियों की नीलामी की जा सकती है, जिन पर सुरक्षित लेनदारों का दावा नहीं है।

विशेष न्यायाधीश एवी गुजराती ने 4 नवंबर को आदेश दिया कि परिसमापक शांतनु रे की अर्जी को स्वीकार किया जाता है। अदालत ने कहा कि बिक्री से प्राप्त राशि पर सभी खर्च कटने के बाद उसे आईसीआईसीआई बैंक में न्यायालय के नाम पर एफडी में रखा जाएगा और यह पीएमएलए की धारा 8(7) और 8(8) के तहत न्यायिक हिरासत में रहेगी।

इस कदम से बंद हुई गीतांजलि जेम्स समूह की कुछ संपत्तियों का मुद्रीकरण संभव होगा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच तथा परिसमापन प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…