,

भिण्ड में अधिवक्ता इलेवन ने न्यायाधीश इलेवन को 6 विकेट से हराया

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Girraj Bohre

भिण्ड: शहर के एस ए एफ ग्राउंड में अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया, जिसमें अधिवक्ता इलेवन ने न्यायाधीश इलेवन को 6 विकेट से हराया। इस खेल का उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच समन्वय और सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना था। मैच की मनोरंजक कॉमेंट्री अटेर एस डी ओ पी रविंद्र वास्कले ने की।

टॉस जीतकर न्यायाधीश इलेवन के कप्तान मनोज तिवारी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में न्यायाधीश इलेवन ने 9 विकेट पर 84 रन बनाए। इसमें सबसे बड़ा योगदान 20 रनों के साथ कौशल पाराशर का रहा। अधिवक्ता इलेवन की ओर से आकाश गहलोत ने 3 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आकाश राजावत ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अधिवक्ता इलेवन ने शानदार शुरुआत की और तीन ओवर में ही 39 रन बना दिए। बार एसोसिएशन के सचिव हिमांशु शर्मा ने दूसरे ओवर में लगातार तीन चौके लगाए और 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आकाश राजावत ने लगातार तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। अंत में एन डी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और 21 रन नाबाद रहे।

मैच में 2 विकेट और 16 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश राजावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान न्यायाधीश इलेवन के परिवारजन भी मौजूद रहे और खेल का आनंद लिया। प्रधान जिला न्यायाधीश कालूसिंह बारिया, विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी मनोज तिवारी सीनियर और सी जे एम निधि नीलेश श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र