CG: अबूझमाड़ में मिसाल पेश कर रहे ग्रामीण, अपने दम पर बना रहे 12 किलोमीटर लंबी सड़क

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG: अबूझमाड़ में मिसाल पेश कर रहे ग्रामीण, अपने दम पर बना रहे 12 किलोमीटर लंबी सड़क

Reporter: Azad Saxena, Edit By: Mohit Jain

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमाओं से लगे अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों में विकास की नई मिसाल देखने को मिल रही है। यहां तीन पंचायतों कोशलनार-1, कोशलनार-2 और हाँदावाड़ा के ग्रामीणों ने सरकारी मदद का इंतजार छोड़ खुद ही श्रमदान से 12 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का बीड़ा उठाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मांग वे वर्षों से करते आ रहे हैं, पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देते रहे। सड़क न होने से न तो एम्बुलेंस गांव तक पहुँच पाती है और न ही बच्चे समय पर स्कूल जा पाते हैं। यहाँ तक कि राशन लेने के लिए भी ग्रामीणों को पहाड़ी और पगडंडी वाला रास्ता पैदल तय करना पड़ता है।

अब इन ग्रामीणों ने ठान लिया है कि वे इस सड़क को अपने श्रम से सिर्फ तीन दिनों में तैयार करेंगे। अबूझमाड़ जैसे नक्सल प्रभावित और कठिन इलाक़े में यह पहल विकास की राह पर बढ़ने का जीवंत उदाहरण बन रही है यह संदेश देती हुई कि अगर सरकार देर करे, तो समाज खुद भी बदलाव की सड़क बना सकता है।

CG TOP 10: विधानसभा में सरकार की जीत से लेकर EOW की बड़ी कार्रवाई तक

1. CG TOP 10: अविश्वास प्रस्ताव पर साय सरकार की बड़ी जीत

Chanakya Niti : जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते ये 3 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य ने बताई इसकी वजह

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal : राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति

HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

रिपोर्ट- महेश नौटियाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक

Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता: सुरेश भाटी Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ