Datia By Election : दामोदर यादव को जातीय समीकरण पर भरोसा,शह-मात का दौर जारी, कौन पड़ेगा किस पर भारी ?
Datia By Election : मध्य प्रदेश का दतिया विधानसभा उपचुनाव अब बेहद दिलचस्प होता जा रहा है…नामांकन वापस लेने के बाद अब मैदान में 22 उम्मीदवार बचे हैं..हालांकि चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच है..लेकिन आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव इसे त्रिकोणीय मुकाबले में बदलने की कोशिश में हैं…भारतीय जनता पार्टी ने भी इस सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है..पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं की टीम बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है…
Datia By Election : वहीं बीजेपी में जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए अवधेश नायक चुनाव प्रचार में कूद गए हैं…उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के दुष्प्रचार को समझ चुकी है और दतिया से कांग्रेस भारी मतों से जीत दर्ज करेगी…इस बार बीजेपी विकास और संगठनात्मक ताकत के दम पर सीट को वापस जीतने की कोशिश कर रही है…वहीं कांग्रेस डर और भय को दूर करने का दावा करते हुए चुनावी रण में है…लेकिन इस बार दतिया विधानसभा का उपचुनाव रोचक होने जा रहा है…क्योंकि आजाद समाज पार्टी ने दामोदर यादव को चुनाव मैदान में उतारा है…इनका मुख्य मुद्दा अगड़ों और पिछड़ों की राजनीति को नई दिशा देने का है…इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे..
READ MORE : NICL Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

