Congress Protest : दुर्ग नगर निगम को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने बड़ा हल्लाबोल प्रदर्शन किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों और आम लोगों ने निगम कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली।

Congress Protest : बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले बैरिकेड तोड़कर निगम कार्यालय के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि दूसरे बैरिकेड पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।
Congress Protest : मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का हमला
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दुर्ग नगर निगम भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी का केंद्र बन गया है। उनका कहना है कि शहर के 60 वार्डों में पेयजल, सफाई, सड़क और पेंशन जैसी बुनियादी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, लेकिन निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। प्रदर्शन में पूर्व पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Congress Protest : महापौर ने आरोपों को बताया राजनीतिक
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के बावजूद जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। वहीं, दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक करार दिया। उन्होंने कहा कि निगम लगातार विकास कार्य और पानी सप्लाई पर काम कर रहा है तथा पेंशन प्रक्रिया भी जारी है।
Congress Protest : पुलिस ने प्रदर्शन को बताया शांतिपूर्ण
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर वापस भेज दिया गया।
read more : Bakrid 2026: भारत में 28 मई को मनाई जाएगी बकरीद, चांद नहीं दिखने के बाद हुई तारीख तय

