,

कांतारा चैप्टर 1 की धमाकेदार कमाई, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई में गिरावट

- Advertisement -
Ad imageAd image
कांतारा चैप्टर 1 की धमाकेदार कमाई, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई में गिरावट

BY: MOHIT JAIN

2 अक्टूबर 2025 को दशहरे पर रिलीज हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के अनुसार, कन्नड़ में 19.6 करोड़, तेलुगू में 13 करोड़, हिंदी में 18.5 करोड़, तमिल में 5.5 करोड़ और मलयालम में 5.25 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने 43.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया की शानदार एक्टिंग ने फिल्म को और भी खास बनाया।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को नहीं मिली दर्शकों की भीड़

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई मिली थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई सिर्फ 5.25 करोड़ रुपये रही। दर्शकों की संख्या सुबह के शो में 9.06%, दोपहर में 17.44%, शाम में 18.33% और रात में 27.20% रही। फिल्म में मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अभिनव शर्मा ने भी अभिनय किया।

बॉक्स ऑफिस पर कौन है किंग

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दूसरे दिन भी दर्शकों का रुझान बनाए रखा। हिंदी (2D) में सुबह के शो में 7.39%, दोपहर में 12.67%, शाम में 15.31% और रात में 27.90% दर्शक पहुंचे। बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने वरुण धवन की फिल्म को पीछे छोड़ते हुए कलेक्शन के मामले में बढ़त बना ली है। दोनों फिल्मों की अलग-अलग जॉनर होने के बावजूद कांतारा ने हर तरफ रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी तहलका मचा सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में

Mohan Yadav Raksha Bandhan: खाचरौद में CM मोहन यादव का स्वागत, नागदा की बहनों ने बांधी राखी

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mohan Yadav Raksha Bandhan रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री

Nepal की तबाही पर भावुक हुए अनुपम खेर, मदद के लिए दुनिया से की अपील

Nepal: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और इसके बाद बने हालात ने