,

Surajpur Rapta Collapse: सूरजपुर में पहली बारिश में बहा निर्माणाधीन रपटा, करोड़ों की पुलिया के बाद अब गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल

Surajpur Rapta Collapse

Surajpur Rapta Collapse: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में पहली ही बारिश ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धोन्धा–गोविंदपुर–रमकोला मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के सेतु विभाग द्वारा आवागमन बहाल करने के लिए बनाया जा रहा निर्माणाधीन रपटा तेज बारिश और नदी के तेज बहाव में बह गया।

Surajpur Rapta Collapse: धोन्धा–गोविंदपुर–रमकोला मार्ग पर तेज बहाव में बहा रपटा, कई गांवों का आवागमन प्रभावित

स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि रपटा लगभग तैयार हो चुका था और उस पर लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया था। रपटा बह जाने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग का कहना है कि निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ था और परियोजना निर्माणाधीन थी।

Surajpur Rapta Collapse: कलेक्टर रैना जमील ने दिए जांच के निर्देश, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

Surajpur Rapta Collapse: यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इसी मार्ग पर पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अब लाखों रुपये की लागत से बन रहा रपटा पहली ही बारिश में बह जाने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

Surajpur Rapta Collapse: मामले की जानकारी मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर रैना जमील ने जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने जांच दल का गठन कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO: HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

Surajpur Rapta Collapse: ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और प्रभावित मार्ग पर जल्द से जल्द सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…