Headmaster Controversy: स्कूल में बच्चों से बाइक धुलवाने का कथित वीडियो वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Headmaster Controversy

Report: Avinash Shrivastva

Headmaster Controversy रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन से एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी स्कूलों में बच्चों से कराए जाने वाले कार्यों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ बच्चे विद्यालय परिसर के अंदर एक बुलेट बाइक साफ करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Headmaster Controversy विद्यालय परिसर में बाइक साफ करते दिखे बच्चे

मामला डेहरी के ब्लॉक कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय परिसर में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को पानी से धोते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह बाइक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार की है।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि बारिश के दौरान बाइक में कीचड़ लग जाने के बाद बच्चों से उसे साफ कराया जाता है। वीडियो में विद्यालय के समरसेबल पंप से पाइप के जरिए पानी डालकर बाइक धोते बच्चे दिखाई दे रहे हैं।

Headmaster Controversy शिक्षा विभाग की चुप्पी, जांच की मांग

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Headmaster Controversy पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति

वायरल वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की सत्यता जांच के बाद ही सामने आएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह बच्चों के अधिकारों और विद्यालयी अनुशासन से जुड़ा गंभीर मामला माना जा सकता है।

Read this: Durand Cup 2026 Ranchi : 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप का ट्रॉफी टूर रांची पहुंचा, पहली बार मेज़बान बना झारखंड

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक

Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता: सुरेश भाटी Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ