Skyroot Aerospace: विक्रम-1′ की सफल ऑर्बिटल लॉन्चिंग पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, कहा- भारत रच रहा नए कीर्तिमान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Skyroot Aerospace

Skyroot Aerospace भारत के पहले निजी ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Skyroot Aerospace देश का पहला निजी लॉन्च व्हीकल बना उपलब्धि का प्रतीक

स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित विक्रम-1 का पहला ऑर्बिटल लॉन्च 18 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल है, जिसने देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। इस मिशन की सफलता को आत्मनिर्भर भारत और निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Skyroot Aerospace सीएम बोले- युवा वैज्ञानिकों के नवाचार की जीत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सफलता नए भारत के दृढ़ संकल्प, युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा और नवाचार की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगी।

Skyroot Aerospace ऑन-डिमांड स्पेस लॉन्चिंग सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम-1 की सफलता से देश में ऑन-डिमांड स्पेस लॉन्चिंग सेवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ेगी और भारत वैश्विक स्पेस इकोनॉमी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में और आगे बढ़ेगा।

Read this: MP Pensioners Dearness Relief : पेंशनर्स के लिए सीएम डॉ मोहन की बड़ी सौगात,केंद्र सरकार के बढ़ाते ही मिलेगी महंगाई राहत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक

Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता: सुरेश भाटी Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ