,

Damayanti Sen Missing Case : 40 घंटे बाद मिलीं युवा राइफल शूटर, पुलिस ने बताया क्यों छोड़ दिया था घर ?

Damayanti Sen Missing Update 40 घंटे बाद मिलीं युवा शूटर, पढ़ाई और प्रैक्टिस के दबाव में छोड़ा था घर

by: vijay yadav

Damayanti Sen Missing Case : पश्चिम बंगाल की उभरती हुई राइफल शूटर दामयंती सेन (Damayanti Sen) के लापता होने का मामला अब सुलझ गया है। लगभग 40 घंटे बाद दामयंती सुरक्षित मिल गईं। हावड़ा पुलिस के अनुसार, वह पढ़ाई और शूटिंग प्रैक्टिस को लेकर मानसिक दबाव में थीं, जिसके चलते घर छोड़कर चली गई थीं।

शनिवार सुबह उनके पिता ध्रुवज्योति सेन ने उन्हें रामकृष्णपुर घाट पर बैठे देखा। इसके बाद वह उन्हें घर ले गए और फिर पुलिस के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Damayanti Sen Missing Case : पुलिस ने क्या बताया?

हावड़ा सिटी पुलिस के डीसी (सेंट्रल) तौसिफ अली अजहर ने बताया कि दामयंती की अपने माता-पिता से पढ़ाई और खेल की तैयारी को लेकर कुछ मतभेद हो गए थे। इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई थीं।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिछले दो दिनों के दौरान वह किन-किन जगहों पर रहीं। हालांकि अधिकारियों ने राहत जताई कि दामयंती सुरक्षित और स्वस्थ हालत में वापस लौट आई हैं।

Damayanti Sen Missing Case : पिता ने बताया क्या हुआ था?

दामयंती के पिता ध्रुवज्योति सेन ने बताया कि पुलिस लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इस दौरान श्रीरामपुर स्टेशन पर उनकी मुलाकात एक युवती से हुई, जिसने उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पढ़ाई और राइफल शूटिंग के बीच संतुलन बनाने को लेकर मानसिक दबाव महसूस कर रही थी। अब वह दोबारा पूरी तरह अपने खेल पर ध्यान देना चाहती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि दामयंती के सुरक्षित लौटने की जानकारी उनके कोच और संबंधित शूटिंग एसोसिएशन को दे दी गई है।

Damayanti Sen Missing Case : मां ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

दामयंती के घर लौटने के बाद उनकी मां ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने परिवार, पुलिस प्रशासन, राज्य सरकार, रिश्तेदारों, दोस्तों और सोशल मीडिया पर मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कठिन समय में मिले सहयोग को उनका परिवार कभी नहीं भूलेगा।

Damayanti Sen Missing Case : कैसे हुई थीं लापता?

गुरुवार सुबह दामयंती सेन घर से कुछ सामान खरीदने की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें आखिरी बार हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर देखा गया था। इसके बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 40 घंटे की तलाश के बाद आखिरकार वह सुरक्षित मिल गईं।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…