,

Indore Lokayukta Trap: इंदौर में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, 40 हजार की रिश्वत लेते बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

Indore Lokayukta Trap

Indore Lokayukta Trap मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के एक जूनियर इंजीनियर को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने होटल पर सोलर पैनल लगाने की अनुमति देने और फाइल आगे बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Indore Lokayukta Trap सोलर पैनल मंजूरी के बदले मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, अम्बे नगर स्थित जीआर-7 होटल के संचालक शिवप्रकाश बसवाल ने होटल की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सुखलिया जोन में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर ने फाइल को आगे बढ़ाने और मंजूरी दिलाने के बदले 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

Indore Lokayukta Trap शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान होटल संचालक ने 17 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की तैयारी की।

Indore Lokayukta Trap 40 हजार रुपये लेते ही दबोचा

लोकायुक्त टीम ने 18 जुलाई को कार्रवाई करते हुए फरियादी को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये लेकर भेजा। जैसे ही आरोपी जूनियर इंजीनियर ने अपने शासकीय कक्ष में रकम स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Read this: Thigh Rash Treatment in Summer : गर्मी में थाई रैश से कैसे बचें? जानें जांघों की जलन, खुजली और रगड़ से राहत पाने के आसान उपाय

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…