,

Father Son Death: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सके पिता, एक ही घर से उठीं पिता-पुत्र की अर्थियां

- Advertisement -
Ad imageAd image
Father Son Death

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

Father Son Death: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। सड़क हादसे में बेटे की मौत की खबर और फिर उसका शव देखकर 70 वर्षीय पिता सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके। बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी पिता को दिल का दौरा पड़ा और उनकी भी मौत हो गई। इसके बाद एक ही घर से पिता और पुत्र की अर्थियां एक साथ उठीं, जिसे देखकर पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।

Father Son Death सड़क हादसे में गई बेटे की जान

लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार गोरखपुर में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि गोरखपुर में हुए एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव गांव लाया गया तो परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

Father Son Death शव देखते ही पिता को लगा गहरा सदमा

बेटे का शव घर पहुंचने पर पिता बलराम गहरे सदमे में आ गए। परिजन अभी अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे ही थे कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दिल का दौरा पड़ने से कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई। बेटे के वियोग का दर्द वह सहन नहीं कर सके।

Father Son Death एक साथ निकलीं दो अर्थियां

एक ही दिन में पिता और पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुनील अपने पीछे पत्नी मंजू और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। गांव में उस समय भावुक माहौल बन गया जब एक ही घर से पिता और बेटे की अर्थियां एक साथ निकलीं। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखें नम थीं और पूरे गांव में शोक का माहौल छाया रहा।

Read this: NICL Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड