Breaking News Bihar: बिहिया में दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, हादसे के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Breaking News Bihar

Report: Neha gupta

Breaking News Bihar भोजपुर जिले के बिहिया नगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। धोबिया मोहल्ले में ईंट की दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

Breaking News Bihar दीवार गिरने से मलबे में दबे बच्चे

जानकारी के अनुसार, हादसा बिहिया थाना क्षेत्र के धोबिया मोहल्ला वार्ड नंबर-6 में हुआ। मृतकों की पहचान साजन कुमार रजक के 3 वर्षीय पुत्र शिवांश रजक उर्फ कल्लू और राहुल रजक के 3 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दीवार गिरने से दोनों बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में अंकित कुमार के 46 वर्षीय दादा छोटा रजक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है।

Breaking News Bihar ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिहिया डाक बंगला चौक पर दोनों बच्चों के शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान टायर जलाकर विरोध जताया गया। करीब एक घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

Breaking News Bihar पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया जाम

जाम की सूचना मिलने पर बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Read this: Thigh Rash Treatment in Summer : गर्मी में थाई रैश से कैसे बचें? जानें जांघों की जलन, खुजली और रगड़ से राहत पाने के आसान उपाय

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक

Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता: सुरेश भाटी Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ