,

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

Madhya Pradesh Education News

संवाददाता: संतोष सरावगी

Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई CM राइज स्कूल योजना की जमीनी हकीकत कई जगहों पर सवाल खड़े कर रही है। ग्वालियर जिले के पिछोर स्थित CM राइज एकल विद्यालय में बच्चे जर्जर भवन और अव्यवस्थाओं के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय परिसर की स्थिति ऐसी है कि अभिभावकों और छात्रों में हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है।

Madhya Pradesh Education News जर्जर भवन में संचालित हो रहा विद्यालय

विद्यालय भवन की दीवारों में गहरी दरारें दिखाई दे रही हैं, जबकि कई स्थानों पर छत से प्लास्टर झड़ रहा है। कमरों में सीलन और बारिश के मौसम में जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि भवन की स्थिति को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Madhya Pradesh Education News कचरे में पड़ी साइकिलें, सुविधाएं भी बदहाल

छात्रों को स्कूल आने-जाने के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली साइकिलें विद्यालय परिसर में अनुपयोगी अवस्था में पड़ी हैं। कई साइकिलों पर जंग लग चुकी है और वे उपयोग के लायक नहीं बची हैं। वहीं कंप्यूटर शिक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए संसाधनों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। विद्यालय में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित है और कई स्थानों पर तार खुले दिखाई देते हैं।

Madhya Pradesh Education News पानी, पुस्तक और सुरक्षा की समस्या

छात्रों का कहना है कि विद्यालय में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परिसर में घास और झाड़ियां बढ़ जाने से सांप-बिच्छू जैसे जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। कुछ छात्रों ने यह भी बताया कि उन्हें समय पर सभी पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा हो सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस ओर कब तक ध्यान देता है।

Read this: NICL Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट