Dharamjaigarh Double Murder Case: धरमजयगढ़ डबल मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की हत्या करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dharamjaigarh Double Murder Case

Dharamjaigarh Double Murder Case: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन पर भूमि विवाद के चलते एक बुजुर्ग दंपति की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए शवों तथा घर में आग लगाने का आरोप है।

Dharamjaigarh Double Murder Case: पुलिस के अनुसार, मृतक परिवार और आरोपियों के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपी रात के समय बुजुर्ग दंपति के घर पहुंचे और टांगी से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी।

Dharamjaigarh Double Murder Case: टांगी से हत्या के बाद शव और घर में लगाई आग, वारदात को हादसा दिखाकर साक्ष्य मिटाने की थी कोशिश

Dharamjaigarh Double Murder Case: वारदात के बाद आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से शवों और घर में आग लगा दी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके और सबूत नष्ट हो जाएं। शुरुआती जांच में मामला रहस्यमय बना रहा, लेकिन वैज्ञानिक तरीके से की गई जांच ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।

Dharamjaigarh Double Murder Case: पुलिस ने एफएसएल टीम, पुलिस डॉग, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

Dharamjaigarh Double Murder Case: एफएसएल टीम, पुलिस डॉग और तकनीकी जांच से खुला राज, हत्या में इस्तेमाल हथियार और कपड़े भी बरामद

read also: Chanakya Niti : इन लोगों को दूसरा मौका देना पड़ सकता है भारी, माफी देने से पहले पहचान लें ये संकेत

Dharamjaigarh Double Murder Case: पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी, घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को