,

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

UP PCS Transfer

Report: Rashid

UP PCS Transfer उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। तबादले के तहत कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है और उन्हें अलग-अलग पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

UP PCS Transfer तबादला सूची के अनुसार चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया बनाया गया है। ज्ञानेंद्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक संतकबीरनगर की जिम्मेदारी दी गई है। लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर बनाया गया है। राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ के पद पर तैनाती दी गई है।

इन अधिकारियों की भी बदली गई तैनाती

UP PCS Transfer पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामपुर भेजा गया है। विजय शंकर को कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर बनाया गया है। वहीं अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त कार्यालय में तैनाती दी गई है। शासन की ओर से जारी सूची में कुल 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Read this: Tatanagar Baroda Ghat Road: छठ से पहले चमकेगी टाटानगर-बड़ौदा घाट सड़क, 4 करोड़ की सड़क मरम्मत योजना का शिलान्यास

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…