,

Banda Lekhpal Protest: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का धरना, समाधान दिवस का किया बहिष्कार

Banda Lekhpal Protest

Report: Laxmikant tiwari

Banda Lekhpal Protest बांदा तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को लेखपालों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार किया।

लेखपालों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने लंबित संवर्गीय समस्याओं को लेकर अपना आक्रोश जताया और मांगों के समाधान की मांग की।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Banda Lekhpal Protest धरना समाप्त होने के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बांदा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन के जरिए लेखपाल संघ ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों और लंबित संवर्गीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

बड़ी संख्या में लेखपाल रहे मौजूद

Banda Lekhpal Protest धरना-प्रदर्शन में तहसील मंत्री राकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष राकेश बुंदेला, जिला मंत्री रविन्द्र यादव, गोविन्द शुक्ला, रमेश यादव, राजकुमार पटेल, धर्मराज कुशवाहा, अतुल गुप्ता, मंदीप सिंह, प्रीती कुशवाहा, रजनी, सौम्या दीक्षित और वंदना यादव सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Read this: Bhopal: गौपालक सम्मेलन में अमित शाह ने सीएम डॉ यादव को दी बधाई, बोले- दूध उत्पादन का 50 लाख लीटर लक्ष्य मुश्किल लेकिन केंद्र साथ

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…