,

Kasrawad By Election: कसरावद जिला पंचायत उपचुनाव में भारत यादव की जीत, 4075 मतों से बनाई बढ़त

Kasrawad By Election

रिपोर्टर-सेवकराम चौबे

Kasrawad By Election खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 19 के उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भारत यादव ने 4075 मतों से बढ़त हासिल करते हुए जीत दर्ज की। 14 राउंड तक चली मतगणना में भारत यादव लगातार आगे रहे, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी योगेश यादव किसी भी राउंड में बढ़त नहीं बना सके। वार्ड क्रमांक 19 में भारत यादव, योगेश यादव और निर्दलीय राजाराम खांडे चुनाव मैदान में थे।

परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

Kasrawad By Election कसरावद स्थित मतगणना स्थल पर सुबह से ही प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर परिणाम पर बनी रही। मतगणना पूरी होने के बाद भारत यादव के समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। भारत यादव ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया। वहीं कसरावद विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

जय स्तंभ चौराहे से निकाला विजय जुलूस

Kasrawad By Election मतगणना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इसके बाद जय स्तंभ चौराहे से कांग्रेस कार्यालय तक विजय जुलूस निकाला गया। ढोल-ताशों और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 19 के उपचुनाव में भारत यादव के पक्ष में आए मतगणना परिणाम के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

Read this: Aaj ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…

Kasrawad By Election: कसरावद जिला पंचायत उपचुनाव में भारत यादव की जीत, 4075 मतों से बनाई बढ़त

रिपोर्टर-सेवकराम चौबे Kasrawad By Election खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत…

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता साफ, सरकार से मिली NOC, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

Salman Khan: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लंबे…

Ladakh के 28 रणनीतिक स्थान अब आधिकारिक नक्शे पर चिन्हित, गोगरा और हॉट स्प्रिंग भी शामिल

Ladakh: भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित 28 महत्वपूर्ण…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. ऑटो-पिकअप की टक्कर से 3…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 103 पंचायत पदों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…