,

Gwalior Firing: थाने के सामने चली गोली, बदमाशों के हौसले बुलंद! समोसा दुकान संचालक पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Gwalior Firing

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Firing शहर में बदमाशों के बढ़ते हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। पड़ाव थाना के ठीक सामने स्थित एक समोसा दुकान संचालक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक मुंह बांधकर मौके पर पहुंचे और समोसा दुकान संचालक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन फायर किए। इनमें से एक गोली दुकान संचालक को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब थाना परिसर के सामने ही बदमाश खुलेआम फायरिंग कर फरार हो सकते हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कितनी सुरक्षित है। घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

Read this: Aaj ka Panchang: 3 अक्टूबर 2026 को क्या है? जितिया व्रत समेत जानें आज की तिथि, पूजा और शुभ-अशुभ समय

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…