,

गोठान भूमि पर बीजेपी नेता का कब्जा! ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
BJP leader seizes cattle shed land! Villagers plead for justice, accusing the administration of complicity.

रिपोर्ट- सुनील कुमार ठाकुर, एडिट- विजय नंदन

बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम कछिया में सरकारी गोठान भूमि पर कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता अनूप गुप्ता ने शासकीय मद की गोठान भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण रोकने के लिए वे पिछले कई महीनों से एसडीएम कार्यालय और थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) के बाद भी संबंधित नेता द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

आवेदक सुरेश गुप्ता ने बताया कि एसडीएम और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा नेता का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की शिकायतों पर ध्यान देने के बजाय प्रार्थी को चेतावनी दे रहा है, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

इस मामले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कब्जा नहीं रोका गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र