,

Bhopal: मनमाने दाम में संचालक बेच रहा था खाद, फिर SDM ने …

Bhopal

कृषि सेवा केन्द्र संचालक को 500 रूपए लेना भारी पड़ गया। दरअसल, बैरसिया एसडीएम ने गौर कृषि सेवा केन्द्र पर छापामार कार्रवाई की। यहां केन्द्र संचालक यूरिया खाद की बोरी में 75 रूपए तथा डीएपी खाद में 500 रूपए अधिक ले रहा था। डीएपी खाद की बोरी की तय कीमत एक हजार 350 रूपए है जबकि संचालक एक हजार 850 में बेच रहा था। जबकि यूरिया खाद की बोरी 267 है जबकि संचालक 340 वसूल रहा था। एसडीएम ने कृषि सेवा केन्द्र को शील कर दिया है।

शिकायत के आधार पर की कार्रवाई
मनमाने दाम पर मिल रही खाद की शिकायत एसडीएम आशुतोष शर्मा मिली थी। जिसमें बताया गया था कि यूरिया खाद तथा डीएपी खाद की बोरी तय कीमत से अधिक दाम पर कृषि सेवा केन्द्र संचालक द्वारा विक्रय की जा रही है, जिसको लेकर किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
कालाबाजारी की शिकायत सही पाए जाने पर कृषि विकास अधिकारी पीएस गोयल ने बैरसिया थाने में कृषि सेवा केन्द्र संचालक के खिलाफ आवेदन दिया, जिसके मद्देनजर पुलिस ने संचालक के खिलाफ आवाश्यक वस्तु अधिनियम धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना