मीरजापुर/विंध्याचल: प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार विंध्याचल पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।
राजा भैया के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते और आशीर्वाद लेते नजर आए। दर्शन के बाद उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की और मां विंध्यवासिनी धाम के विकास कार्यों की सराहना की।इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं और अतिथियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।





