,

CM डॉ. यादव का सोयाबीन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, MSP के अंतर 1300 रु/ क्विंटल के हिसाब से राशि खातों में जल्द भेजेगी सरकार

CM Dr. Yadav makes a major announcement for soybean farmers: The government will transfer the difference of Rs 1300 per quintal from the MSP to their accounts.

by: vijay nandan

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावान्तर योजना’ के अंतर्गत आज मॉडल रेट ₹4,000 से अधिक प्रति क्विंटल घोषित कर दिया गया है। जबकि 5328 रु. MSP का पूर्ण लाभ दिलाने के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों को अलग से ₹1,300 प्रति क्विंटल देने की घोषणा की है। 13 नवंबर को किसानों को इसका लाभ वितरित किए जाने का भी ऐलान किया है।

ये भुगतान ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जहां 9.36 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है. योजना 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस ऐलान से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। इंदौर उज्जैन जैसे जिलों में ट्रैक्टर रैलियां निकाली गईं। जहां हजारों किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की प्रगति का आधार है। यह योजना न केवल आर्थिक नुकसान की भरपाई करेगी, बल्कि त्योहारों के मौसम में किसानों को राहत देगी. सरकार ने एसएमएस के जरिए भुगतान की जानकारी भी देने के निर्देश दिए हैं।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना