बालाघाट में नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 जवान घायल, 4 अस्पताल में भर्ती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सल मोर्चा पर सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान जवानों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब 20 जवान प्रभावित हुए, जिनमें से चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, हॉकफोर्स के ये जवान गोदरी कैंप के हैं और पिछले कुछ दिनों से जंगल में नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे थे। शुक्रवार दोपहर पालागोंदी के जंगल में सर्चिंग कर रही टीम पर अचानक मधुमक्खियों का छत्ता टूट गया और जवानों पर हमला शुरू हो गया।

  • कुल 20 जवान मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आए।
  • चार जवान गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
  • घायलों की पहचान अभिनव बैस, पवन कोल, नरेंद्र धुर्वे और अजय मिश्रा के रूप में हुई।
  • डॉक्टरों ने बताया कि जवानों के चेहरे, हाथ, गर्दन और सिर पर मधुमक्खियों के डंक के निशान पाए गए।

जवानों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। घटना के दौरान सुरक्षा कवर में मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत सहायता प्रदान की।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन